कोंच (जालौन) सरकार द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए नशा मुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है जिससे नशा मुक्ति प्रदेश बन सके किसी को लेकर दिन बुधवार को पुलिस क्षेत्र अधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए उससे होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जिसमें सी ओ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गम्भीर समस्या बनता जा रहा है इससे ब्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है साथ ही साथ परिवार और सामाजिक व्यबस्था पर भी उसका नकारात्मक प्रभाव होता है उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून व्यबस्था बनाये रखना तो है ही साथ ही साथ समाज में जागरूकता फैलाकर नशा मुक्ति अभियान भी चलाना चाहिए और इसके लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए हमें स्वयं नशे का सेवन नहीं करना है बल्कि हमें आमजन को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना होगा और जो भी नशे का अवैध कारोबार करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी होगी इस शपथ को सिरोधार करते हुए पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में नशा मुक्ति समाज बनाने की प्रतिवद्धता जतायी इस दौरान प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह एस एस आई बिमलेश कुमार चौकी इंचार्ज अमित पांडेय अभिषेक भदौरिया सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
