मुख्य वन संरक्षक, पूर्व विधायक व डीएफओ ने किया पौधारोपण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत कालपी वन क्षेत्र में इस वर्ष वन विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा 6 लाख 10 हजार से अधिक छायादार, फलदार एवं शोभाकार पौधे रोपित किए जाएंगे। अभियान के तहत उसरगांव में आयोजित कार्यक्रम में झांसी के मुख्य वन संरक्षक एच.वी. गिरीश, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार तथा अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

उल्लेखनीय हो कि 1 जुलाई से संचालित अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा 2 लाख 15 हजार 625 पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं अन्य सरकारी विभागों को 3 लाख 95 हजार 170 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

मुख्य वन संरक्षक एच.वी. गिरीश ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि जनभागीदारी के बिना वृक्षारोपण अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी विभागों द्वारा अभियान को सफल बनाया जा रहा हैं। वन दरोगा वर्षा सिंह, अजीत कुमार, महेंद्र सिंह, मन्ना सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

 

फोटो – पौधारोपण करते मुख्य वन संरक्षक एच.वी. गिरीश, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन एवं अन्य अधिकारी।

Leave a Reply