Loading market...

गृह कलह से तंग आकर युवक ने किया विषाक्त का सेवन

कोंच (जालौन) सर्किल के एट थाना अंतर्गत कस्बा एट में पारिवारिक विवाद के बाद एक 28 वर्षीय युवक ने डाई का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।

एट कस्बा निवासी आशीष कुमार का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद गया जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में रहने लगा इसी पारिवारिक कलह के बाद उसने डाई का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों और पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई आशीष विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है परिजनों एवं पड़ोसियों ने समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है घटनां की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस जांच कर पारिवारिक विवाद के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply