Loading market...

बक्सकेश्वर मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

कोंच (जालौन) सावन माह के समापन के उपरांत मंदिर परिसर में सुबह से ही शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक जलाभिषेक एवं पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों द्वारा भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए मंदिर समिति के संजीव गर्ग अंजनी श्रीवास्तव प्रवीण सिंघल मनोज अनिरुद्ध मिश्रा आदि मौजूद रहे अंजनी ने बताया कि प्राचीन मंदिर है सावन माह समापन के उपरांत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया है श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आर्शीवाद भी लिया है।

Leave a Reply