जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन
कालपी /जालौन रविवार की सुबह स्थानीय नगर के मोहल्ला राम चबूतरा में 8 वर्षीय बालक को सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तम यादव (8) पुत्र कपिल यादव पेड़ पर झूला झूल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे।
सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार एवं उनकी टीम ने बालक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।
