जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन लगातार बारिश तथा जलभराव से उरई – कालपी के क्षतिग्रस्त हाईवे रोड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदाई संस्था के द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने संस्था के जिम्मेदार इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मालूम हो कि कालपी एवं विभिन्न स्थानों में लगातार बारिश तथा जलभराव से हाइवे की सड़क में गड्ढे हो गए हैं। फलस्वरूप क्षतिग्रस्त हाइवे से गुजरने वाले वाहन में तकनीकी गड़बड़ी तथा टूट-फूट हो रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्राचार तथा दूरभाष से अवगत कराया तथा क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के आवश्यक हिदायत दी।
प्रशासन की सक्रियता पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मैनेजर उत्तम सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण के कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं सबसे पहले कालपी नगर के हाईवे के दुर्गा मंदिर के हिस्से, जोल्हूपुर मोड़, छौंक, उसरगांव आदि एनएचएआई के कर्मचारियों के द्वारा आधुनिक मसीनो से ठीक कराया गया है। इस संम्बंध में संस्था के मैनेजर इंग्लेश शर्मा बताते हैं कि हाइवे के क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कर पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।
फोटो – हाईवे की सड़क को ठीक करने में जुटे कर्मचारी
