जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी (जालौन) मंगलवार को तहसील सभागार में तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई।
तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार ने बताया कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसके अलावा कैशलेस उपचार योजना, स्मार्टफोन वितरण तथा वर्ष में चार साड़ियों के वितरण सहित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।समारोह में दो महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई तथा दो माताओं को पोषण पोटली प्रदान की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, प्रिंस सिंह राजपूत सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
