कोंच (जालौन) नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों को बेहतर एवं प्रभावी ढंग से पढ़ाने के विभिन्न तरीके बताए गए।
प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। 15 दिनों तक चले मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण में शिक्षकों को कृषि, मृदा, सामाजिक, वन उत्सव सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने शिक्षकों से कहा कि जो भी जानकारियां यहां प्राप्त हुई है वह अपने अपने विधालयो में लागू करे और उनका निर्वाहन करे समापन दिवस पर संदर्भदाता रुचिर नायक, त्रिभुवन नारायण सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, रविंद्र पटेल और रजनीकांत कुशवाहा ने शिक्षकों को कैच-अप प्रोग्राम, निपुण लक्ष्य, आकलन, उपचारात्मक शिक्षण तथा जोड़-घटाव की प्राथमिक समझ समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। संदर्भदाताओं ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को विद्यालयों में विद्यार्थियों के शिक्षण में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया
