जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीया पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम छौंक निवासी पीड़ित वादी ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया हैं कि वह अपनी पुत्री के साथ रहता था। दिनांक 5-09-2026 को सुलह करीब 10 वजे गांव का ही आऱोपी युवक हर्षित उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि पुत्री घर से करीब 5 ग्राम मंगलसूत्र, डेढ़ तोला हार, दो तोला पायल, 100 ग्राम अन्य सामान तथा 18 हजार रुपये नकद लेकर गई है। पीड़ित ने पुलिस से पुत्री की तलाश कर बरामदगी कराने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक दयाशंकर को विवेचना सौंपी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
