जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय नगर के मोहल्ला गणेशगंज स्टेट बैंक के पास रह रही एक 16 वर्षीय किशोरी को रिश्तेदारी में आया युवक अपने साथ ले गया। किशोरी की मां की शिकायत पर कालपी कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना इस मामले की विवेचना करने में जुट गए हैं।
पीड़िता अपने बच्चों के साथ पिछले करीब छह-सात माह से कालपी के गणेशगंज स्टेट बैंक के पास रह रही है। ग्राम छौंक निवासी आरोपी नीलेश पुत्र हरगोविंद चार-पांच दिन पूर्व उनके घर आया था। 9 सितंम्बर की शाम करीब पांच बजे नीलेश उनकी 16 वर्षीय पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। वादिनी ने पुलिस से किशोरी को बरामद करने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक विशाल भड़ाना को सौंपी है।
