Loading market...

27 सितम्बर को श्री हरि अनंत गौशाला में होगा वृहद वृक्षारोपण

कोंच (जालौन) हरियाली और पर्यावरण को संतुलित बनाएं रखने के उद्देश्य से नगर की सामाजिक संस्था श्री हरि अनंत गौशाला एवं सेवा धाम फाउंडेशन के द्वारा अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा जिसके लेकर फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा तैयार की गई जिसमे वन विभाग एवं हेल्पिंग हेड्स सेवा संस्थान भी अभियान को गति देंगे।

नगर के कांच के मंदिर पर श्रीहरि अंनत गौशाला एवं सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित हुई बैठक में आगामी 27 सितम्बर से पितृ पक्ष प्रारंभ हो रहे है जिसको लेकर संस्था पूरे बुंदेलखंड में इस समय एक पेड़ पितरों के नाम रोपित करने का काम किया जा रहा है संस्था प्रमुख संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बर्ष इस पितृ पक्ष में विशाल वृक्षारोपण नगर से प्रारंभ किया जा रहा है 27 सितम्बर रविवार को श्री हरिअनंत गौशाला एवं सेवा धाम फाउंडेशन में लगभग 250 पौधों का रोपड़ होना है। जिसमें फलदार छायादार एवं शोभादर पौधे रोपित किए जाएंगे जिसके साथ उनकी झांसी की सहयोगी संस्था हेल्पिंग हेड्स सेवा सस्थान के अध्यक्ष सतेन्द्र श्रीवास्तव भी इस पौधरोपण अभियान में शामिल है उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ते प्रदूषण को रोकना हम सब की जिम्मेदारी है अगर अभी पर्यावरण को स्वच्छ नही किया गया तो हमारे आने बाली पीढ़ी को बहुत नुकसान होगा इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तिवारी नरेंद्र दलमोत्रा सुलभ टिकरिया अनुराग खरे अतुल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply