जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन शनिवार की दोपहर को जोल्हूपुर – मदारीपुर रोड में आमने-सामने दो बाईकों की भीषण टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। सभी पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया है।
उक्त दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवारों कुंदन पुत्र छोटेलाल, आयुष पुत्र संग्राम, अंकिता पुत्री संग्राम निवासीगण अकबरपुर इटौरा शनिवार की दोपहर को महेवा विकासखंड के ग्राम सतराजू से अकबरपुर इटौरा जा रहे थे तभी जोल्हुपुर – मदारीपुर मार्ग स्थित ग्राम बैरई के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों में बैठे सवार घायल हो गए। दूसरी मोटरसाइकिल में सवार अभय दीक्षित पुत्र प्रदीप कुमार, वैभव पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम बैरई घायल हो गए। दुर्घटना में मौके पर पहुंचे नागरिकों ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी 5 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। चिकित्सालय में ड्यूटी में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक चक की टीम के द्वारा घायलों का उपचार किया गया।
