कालपी (जालौन) अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी का वार्षिक चुनाव 8 मई 2026 को कड़ी व्यवस्थाओं के बीच संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर एल्डर्स कमेटी ने निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बृज नारायण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता एसोसिएशन की मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 126 मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए 8 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव के अनुसार, प्रत्याशियों के नामांकन पत्र 28 और 29 अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 1 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य अनिल पुरवार, राधेश्याम गुप्ता, हरे कृष्ण पाठक और सैयद इकबाल हुसैन चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच उत्साह और सरगर्मी बढ़ती जा रही है।
