कोंच (जालौन) मामा के घर आई एक नावलिक किशोरी ने संदिग्ध परस्थितियों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच करने में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला नया पटेल नगर में मां के घर पर एक नाबालिक 17 वर्षीय किशोरी एक दिन पहले किसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी इसी दौरान किशोरी के मामा आ गए और उन्होंने मोबाइल छीन लिया इसके बाद यह घटना सामने आई बताया जा रहा है कि किशोरी ने घर के अंदर आंगन में लगे जल से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है जैसे ही परिजनों ने किशोरी को फंदे से लटकते हुए देखा तो तत्काल ही उन्होंने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी वही उक्त घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को हुई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाये और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और लोगों के ब्यानों को लिया जा रहा है उनके आधार पर ही बास्तविक मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।
