सर्व सम्मति से भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन - Aaj Tak Media

सर्व सम्मति से भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 

कोंच (जालौन) दिन शनिवार को रामगंज बाजार स्थित लुक्स ब्यूटी पार्लर में भारत विकास परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देना रहा इस दौरान परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से रामबाबू निरंजन को भारत विकास परिषद की नई शाखा का अध्यक्ष चुना गया उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परिषद सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक सक्रियता व प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी

इसके साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी में संदीप अग्रवाल को शाखा का सचिव नियुक्त किया गया वहीं कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नरेन्द्र दुबे उर्फ लल्लन को सौंपी गई महिला संयोजिका के रूप में अर्चना निरंजन को सर्वसम्मति से चुना गया नई टीम के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाना सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है नई कार्यकारिणी के गठन के बाद परिषद द्वारा नगर में विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके

बैठक के अंत में नवचयनित पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने बधाई दी और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया साथ ही नगर में सेवा कार्यों को विस्तार देने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई

इस अवसर पर प्रहलाद कौशल पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र निगम एडवोकेट ब्रजेन्द्र मयंक कार्यक्रम अध्यक्ष शिव प्रसाद निरंजन निर्वाचन अधिकारी प्रभंजन गर्ग विजय रावत विवेक तिवारी अमरेंद्र दुबे प्रशांत कुमार अवधेश पटेल भानु पटेल सपना अग्रवाल अनिल सराफ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply