के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड ब्यूरो जालौन
एट जालौन कस्वा एट, मे आज दिनांक 20 सितंबर 2026 दिन रविवार को पूर्व डीजीपी कुमार कुमार साहब ने एट कस्बे में पहुंचकर भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व डीजीपी के एट पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर बाबा साहब के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर किशोर प्रधान सतोह पंडित सुधीर दीक्षित कृष्णकांत पटेल व संतराम कठेरिया दरोगा शैलेंद्र चौधरी रामबाबू अंकित अजय कुमार सोनू निगम सभासद शेखर संतोष पुष्पेंद्र समिति अध्यक्ष चिमदी वाल्मीकि आकाश चौधरी संजय देवेंद्र पुरोनिया विक्रम कमलेश गौतम अतुल वीरू लल्लू उपस्थित लोगों ने भी डॉ. आंबेडकर के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
अपने संबोधन में पूर्व डीजीपी कुमार कुमार साहब ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को मजबूत लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों तथा समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता एवं समानता को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। इसलिए सभी लोगों को आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ देश एवं समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद पूर्व डीजीपी कुमार साहब अपने पैतृक गांव सतोह के लिए रवाना हो गए। उनके गांव प्रस्थान के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया तथा गांव पहुंचने पर मिलने और संवाद करने की इच्छा व्यक्त की।इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय लोग एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
