Loading market...

उप जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे घरों का किया मुआयना

कोंच (जालौन) बीते शुक्रवार से शुरू हुई लगातार बारिश के कारण तहसील क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग सहित सुनाया, घमूरी, खेरी समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में कच्चे मकान गिर गए। ग्राम सलैया बुजुर्ग में हरिराम कौरव, विवेक कुमार, लालता, राजकुमार, रामकेश, महेंद्र, अर्जुन और सुल्तान के मकान बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कई परिवारों के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण उनके कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ ही रहने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने बताया कि संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply