Loading market...

भाजपा ने अशोक राठौर को बनाया इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्यासी

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी, (जालौन) इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अशोक कुमार राठौर को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पूर्व सभासद अरविंद सिंह राठौर, सविता समाज नगर अध्यक्ष लालता प्रसाद ओमरे, विवेक कुमार प्रणामी, सुमित प्रणामी ने कहा कि चिकित्सकों, शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं के व्यापक समर्थन से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को सफलता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। शिक्षक पेशे से जुड़े अशोक राठौर तमाम संस्थाओं के प्रबंधक है तथा जनपद जालौन तथा आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा की अलग जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। पिछली बार भी वह चुनौती लड़े थे लेकिन मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

 

फोटो— प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के साथ समर्थक।

Leave a Reply