कोंच (जालौन) विद्युत उपभोक्ता को विद्युत संबंधी परेशानी होने पर वह विद्युत विभाग में ही अपनी शिकायत दर्ज कराएगा लेकिन बिभाग के लोग शिकायत का निवारण करने की जगह पर ऑन लाइन शिकायत करने की बात कहते हैं अब ऐसे मे बगैर पढा लिखा आदमी जाए तो जाए कहाँ।
मोहल्ला नया पटेल नगर निवासियों ने दिन मंगलवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि हम सभी लोगों के घर पर बैद्य बिधुत संयोजन है लेकिन बिधुत बिभाग द्वारा हमारी बगैर अनुमति के पुराना मीटर उखाड़कर उसके स्थान पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा दिए गए है जो बिल 4 सौ से 5 सौ रुपया आता था वह अब 3 हजार रुपये से अधिक आ रहा है जब इसकी शिकायत बिधुत बिभाग से की तो उन्होंने ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराने की बात कही हम लोग इतने पढ़े लिखे भी नहीं है कि ऑन लाइन शिकायत कर सकें इसके अलावा स्मार्ट मीटर में ऑन पेमेंट भी हम लोग नहीं कर पा रहे हैं मोहल्ला नया पटेल नगर निवासियों ने एस डी एम से समस्या के निवारण के लिए बिधुत बिभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटवाकर पुराने पोष्ट पेड लगवाए जाने की मांग की है इस दौरान गोविंद सिंह विशाल सुरेश चंद्र राहुल अर्जुन ललिता देवी सावित्री चंदा देवी पार्वती ममता लीला देवी मालती पिंकी शहद तमाम मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
