जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन रोज बड्स पब्लिक स्कूल रामचबूतरा कालपी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शबाहत हुसैन ने किया। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विधालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, सत्य, अहिंसा तथा स्वच्छता के संदेश के बारे में जानकारी दी। उपप्रधानाचार्य मनीषा मिश्रा ने भी बच्चों को गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक द्वारा किया गया। अमित कुमार, चंद्रपाल सिंह यादव, अभिनव श्रीवास्तव, पल्लवी खान, मेघा शर्मा, हमा अख्तर, विनीत जोशी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यार्थियों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
फोटो – रोज वर्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम
