जनगणना प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न 7 मई से प्रारम्भ होगा मकान सूचीकरण - Aaj Tak Media

जनगणना प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न 7 मई से प्रारम्भ होगा मकान सूचीकरण

 

कोंच (जालौन) भारत सरकार जनगणना अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम दिन शनिवार को हाटा स्थित आई टी आई कालेज में।अयोजिय किया गया जिसमें कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण देते हुए जनगणना कार्य को सुचारू पारदर्शी और समय बद्ध तरीक़े से सम्पन्न कराने के लिए टिप्स बताए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर शील निधि शुक्ला देवेंद्र निरंजन और विपिन वर्मा ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में भवनों व मकान का सर्वे किया जाएगा जिसमें मकानों की संख्या उनकी स्थिति प्रकार आदि जानकारी इकठ्ठी करते हुए आंकड़े तैयार किये जाएँगे औऱ यह 7 मई से 21 मई तक स्वगणना करते हुए ग्रह स्वामी से सम्बंधित जानकारी दर्ज की जाएगी इसके बाद 22 मई से 21 जून तक प्रगणक और सुपर बाईजर घर घर जाकर आंकड़ों का सत्यापन करेंगे जिसमें एक सुपर बाईजर के साथ 6 प्रगणकों की टीम तैनात रहेगी भारत मे यह पहली बार डिजिटल गणना की जा रही है जिसे पूरी गम्भीरता और किमकेदारी के साथ पूरा किये जाने के निर्देश दिए गए है इस अवसर पर विवेक ठाकुर देवाशीष आशुतोष श्रीवास्तव आशा दोहरे आरती दुबे बबली निरंजन राज ऋषि सौभाग्य शालिनी शर्मा विपिन पालीवाल ओम प्रकाश सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply