कोंच (जालौन) कोतवाली अंतर्गत ग्राम बस्ती में दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई जिसमें पीड़ित की तहरीर पर पुलिस पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम बस्ती निबासी विजय विक्रम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता व उनके साथ के साथ गांव के ही निबासी हरिमोहन रजनेश प्रदीप रामनरेश व सुधांशु ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त लोगो के विरुद्ध एनसीआर की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
