Loading market...

नाजायज तमंचा-कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन सर्किल कालपी के क्षेत्राधिकारी राजेश कमल के निर्देश पर इलाकाई पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम संदी में एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद करके पुलिस सब इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना आटा के उपनिरीक्षक राहुल कुमार हमराह पुलिसकर्मियों के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से संदी मोड़ की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।पकड़े गए युवक की जामा तलाशी लेने पर दाहिने कमर की ओर एक चाकू तथा कमर पर कपड़े में लिपटा एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपी वीरेंद्र उर्फ बच्ची, निवासी ग्राम संदी, थाना आटा को पुलिस टीम ने दबोच लिया। पुलिस ने बरामद तमंचा व कारतूस को कब्जे में लेकर सील किया तथा आरोपी के खिलाफ जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर दी गई।

Leave a Reply