Loading market...

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक कार्यक्रमों तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई प्रमुख मांगें उठाई गई हैं।

गुरुवार को तहसील कालपी में उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं अवगत कराया है कि गरबा तथा डांडिया के कार्यक्रमों में विधर्मियों की उपस्थिति पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। धार्मिक स्थलों के आसपास विधर्मियों द्वारा दुकानें लगाने की अनुमति न दिए जाने की मांग की गई है। नवरात्रि के पवित्र अवसर को देखते हुए खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर मांस, मीट, मछली और अंडों आदि की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है।

पूरे नगर में माता रानी के पंडालों और मंदिरों पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, पुलिस गश्त तथा औचक निरीक्षण को प्रभावी बनाने का आग्रह किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

इस दौरान जिला सहसंयोजक बजरंग दल दीपक शर्मा, नगर सहसंयोजक उज्जवल गुप्ता,हर्ष विश्नोई, गोविंद सोलंकी, गोलू ठाकुर, हिमांशु पंडित, दीप मेहरा, चंद्र प्रकाश, लवकुश, रामजी जाटव, मोहन और रक्षित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

फोटो – एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता

Leave a Reply