Loading market...

अवैध बालू परिवहन तथा ओवरलोडिंग की निगरानी के लिए हाईवे में लगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

 

कालपी /जालौन अवैध खनन तथा परिवहन पर नकेल के लिए स्थानीय प्रशासन तथा खनिज विभाग के द्वारा पुख्ता व्यवस्था कराई गई है। अब झांसी- कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले डंपरों ट्रैकों तथा वाहनों की तीसरी आंख से निगरानी करने के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए हैं।

उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी की ओर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने के लिए कालपी के चौरासी गुंबद हाईवे से 300 मीटर के फासले पर हाई रेजोल्यूशन कैमरा स्थापित किए गए हैं। जो उच्च विभेदन कमरे हैं। जो बहुत अधिक पिक्सल के साथ बारीक विवरण तथा स्पष्ट तरावीर वीडियो कैमरे हैं।

समझा जाता है कि उच्च क्वालिटी के कैमरे ऑनलाइन होंगे। कैमरों की जद में आने वाले अवैध बालू लदे परिवहन करने वाले वाहनों के चालान कट जाएंगे। एसडीएम के मुताबिक कमरों की व्यवस्था से अवैध खनन ओवरलोडिंग परिवहन पर पूर्णता अंकुश लग जाएगा।

 

फोटो – हाईवे में स्थापित हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

Leave a Reply