अपना दल (एस) की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, 28 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन की तैयारी - Aaj Tak Media

अपना दल (एस) की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, 28 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

 

उरई (जालौन)। उरई शहर में स्थित अपना दल (एस) जिला कार्यालय पर रविवार को एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झांसी मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद बाबूजी बोहरा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मंच के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित राठौर ने सहभागिता की।

बैठक में हाल ही में घोषित जिला कार्यकारिणी के बाद संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को भव्य रूप देने की रूपरेखा तय की गई, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो सके।

28 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिवस 28 अप्रैल को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जनाधार बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।सदस्यता अभियान में तेजी बैठक के दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन का कुनबा और विस्तृत हुआ। नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।कार्यकर्ताओं को संदेश जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में प्रमुख रूप से शैलेंद्र सिंह पटेल, शीलू बिरगुंवा (जिला उपाध्यक्ष), पवन गुप्ता (नगर अध्यक्ष उरई), श्रीमती सारिका कुशवाहा (जिलाध्यक्ष महिला मंच), लोकेंद्र सिंह कुशवाहा (अधिवक्ता, जिलाध्यक्ष विधि मंच), जितेंद्र कुमार कुशवाहा (जिलाध्यक्ष आईटी मंच), अंकित यादव (जिलाध्यक्ष युवा मंच), श्रीरामशंकर पाल (जिलाध्यक्ष पंचायत मंच), श्यामसुंदर कुशवाहा (जिला महासचिव), प्रांजल पटेल (जिलाध्यक्ष छात्र मंच), ब्रजेश सधारा (विधानसभा अध्यक्ष उरई), राजवीर सिंह ठाकुर (जिला मीडिया सचिव), प्रदीप कुशवाहा चमेड़ (जिला सचिव), सुगर सिंह पटेल (जिला कार्यकारिणी सदस्य), बीरपाल सिंह बुंदेला (सक्रिय सदस्य), रविकांत कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष), सहवाज खान (सक्रिय सदस्य), उस्मान अंसारी (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच), रविंद्र कुशवाहा (सक्रिय सदस्य), विनोद कुमार कुशवाहा (सक्रिय सदस्य), रामबाबू कुशवाहा (सक्रिय सदस्य), रामेश्वर परिहार (सिवनी खुर्द), पुनीत चौधरी (सक्रिय सदस्य), मोनू हरदोई (सक्रिय सदस्य), अभिषेक कुशवाहा (सक्रिय सदस्य), शैलेंद्र पाल (जिला महासचिव), राहुल भदौरिया (विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़), सुबीर सिंह निरंजन (जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच), नरेश कुमार वर्मा (जिलाध्यक्ष व्यापार मंच), अनिल कुशवाहा (जिला कार्यकारिणी सदस्य) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply