जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन तहसील कालपी के अर्दली नरेश कुमार तथा जल संस्थान कालपी में ऑपरेटर पद से सेवानिवृत्त हुए हरिराम प्रजापति के सम्मान मे कार्यालयों के परिसर में विदाई समारोह आयोजित किये गये। समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्मृति-चिन्ह देकर सुखद भविष्य की कामना की।
जलसंस्थान कार्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे नगर पालिका परिषद कालपी के अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने हरिराम प्रजापति की कार्यशैली, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। जल संस्थान के सहायक अभियंता अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि हरिराम प्रजापति ने अपने पूरे सेवाकाल में जिम्मेदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।
अवर अभियंता वासित अली ने कहा कि हरिराम प्रजापति विभागीय कार्यों के साथ-साथ राजस्व वसूली में भी हमेशा अग्रणी रहे। पालिका के एकाउंटेंट हरिभूषण सिंह चौहान, लेखाकार संतोष कुमार भारती, लेखाकार अश्विनी सचान, प्रधानाचार्य सबाहत हुसैन, राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह यादव, रमेश कुमार यादव, रविंद्र यादव, आशीष यादव, अमर सिंह यादव, चंद्रशेखर पुरवार आदि मौजूद रहे। इसी तरह तहसील सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेश कुमार को राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर विदाई दी।
