पुलिस की दबिश में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2.488 किलो गांजा व बाइक बरामद - Aaj Tak Media

पुलिस की दबिश में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2.488 किलो गांजा व बाइक बरामद

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

उरई/जालौन।जनपद जालौन में नशे के सौदागरों पर पुलिस ने एक और बड़ी चोट की है। थाना रेढ़र पुलिस टीम ने अभियान के दौरान एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर 2.488 किलो अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पकड़ा गया आरोपी अनुपम गुप्ता उर्फ भोलू, पुत्र राजेन्द्र गुप्ता, निवासी ग्राम सिंहारा कासिमपुर थाना सिरसाकलार बताया गया है। पुलिस टीम ने वाहनों की गहन चेकिंग के दौरान उसे रोका। तलाशी में उसके पास भारी मात्रा में अवैध गांजा मिला, जिसके बाद उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में रेढ़र पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ थाना रेत में मुकदमा संख्या 43/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply