प्रोजेक्ट नई किरण का शुभारंभ — मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत परिवारों का पुनर्मिलन

जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 05 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज 05.10.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में किया गया।

प्रोजेक्ट नई किरण के तहत आज कुल 30 मामले प्रस्तुत किए गए। सभी मामलों में सदस्यों द्वारा संवाद और समझाइश के पश्चात 03 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हुए, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के लिए आगे की तिथि निर्धारित की गई। यह परियोजना बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधने और पारिवारिक स्थिरता सुनिश्चित करने का प्रयास है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, म0हे0कां0 जयमाला, म0कां0 1284 रीनू, म0कां0 रंजना सोनकर, म0कां0 1169 बबली, म0कां0 1214 रामादेवी, म0कां0 849 जानकी तथा प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य श्रीमती कंचन मिश्रा और श्री जियाउल हक का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply