जनपद कानपुर देहात, 15 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग प्रकाशनार्थ
महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन पर हुई चर्चा
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 15.10.2025 को न्याय पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत सरियापुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में किया गया।
चौपाल में महिलाओं पर केंद्रित मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारी दी।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, एडीओ (कृषि) प्रवीर सिंह, एडीओ (पंचायत) आदित्य कुमार शुक्ल, एडीओ (आईएसबी) हरीश कुमार राठौर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आरती देवी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) प्रिया देवी, ग्राम पंचायत सचिव दीप्ति कुशवाहा, बाल विकास विभाग से मुख्य सेविका अरुणा देवी, तथा बेसिक शिक्षा विभाग से ज्ञान बाबू उपस्थित रहे।
चौपाल में सैकड़ों की संख्या में महिला समूह की सदस्याएँ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ, सहायिकाएँ, पंचायत सहायक एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए।
सभी विभागों द्वारा महिलाओं को कृषि आधारित लघु उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने और अपनी आमदनी बढ़ाने के माध्यम से जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों —
📞 1090 (महिला हेल्पलाइन)
📞 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
📞 1930 (साइबर हेल्पलाइन)
📞 112 (आपातकालीन सेवा) —
की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन एडीओ (कृषि) प्रवीर सिंह द्वारा किया गया।
