Loading market...

पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

जनपद कानपुर देहात, दिनांक – 28 अक्टूबर 2025

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) एवं राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर विशेष जनजागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है।

इस क्रम में आज 28 अक्टूबर 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद कानपुर देहात में खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।

उक्त खेल प्रतियोगिताओं के निर्णायकों द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा मिला।

यह आयोजन पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करने का प्रतीक भी रहा।

Leave a Reply