एसपी जालौन ने थाना गोहन का आकस्मिक निरीक्षण किया, अभिलेखों से लेकर साफ-सफाई तक दिए अहम निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना गोहन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं एचएस इंडेक्स का अवलोकन किया। एसपी ने अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव व अद्यावधिक किए जाने पर जोर देते हुए लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, थाना परिसर की साफ-सफाई में सुधार करने तथा आमजन से जुड़े कार्यों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए।

Leave a Reply