थाना दिवस पर आई केवल दो शिकायतें , मौके पर एक का निस्तारण - Aaj Tak Media

थाना दिवस पर आई केवल दो शिकायतें , मौके पर एक का निस्तारण

 

कालपी (जालौन) क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में 2 मामले प्रस्तुत किये गये जिसमें 1 प्रकरणों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया।

कोतवाली के सभागार में आयोजित थाना दिवस में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व संम्बंधित मामलों को मौके पर पहुंच कर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए।सुबह 10 बजे शुरू हुआ।कोतवाली के एस एस आई उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 2 फरियादियों के द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई। मामलों का निस्तारण करने के लिए राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। इस मौके पर एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सब इंस्पेक्टर ओमकार सिंह , राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर प्रिया सिंह चौहान, लेखपाल जितेंद्र कुमार , राघवेंद्र निरंजन, विभा, आकाश रवि कुमार ,निरेंद्र वर्मा, राजेंद्र सिंह,प्रशांत गौतम, आदि के अलावा,सब इंस्पेक्टर पुत्तूलाल तथा विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

 

 

Leave a Reply