मोहल्ला उमरखेड़ा में बाहरी लोगों की हरकतों से बढ़ी नाराजगी, कार्रवाई की उठी मांग - Aaj Tak Media

मोहल्ला उमरखेड़ा में बाहरी लोगों की हरकतों से बढ़ी नाराजगी, कार्रवाई की उठी मांग

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

उरई (जालौन) नगर के मोहल्ला उमरखेड़ा में रह रहे कुछ बाहरी व संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में रह रहे कुछ लोग देर रात शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं और शोर-शराबा करते हुए मोहल्ले का माहौल खराब कर रहे हैं। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार ये लोग मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। आरोप है कि घरों के बाहर खड़ी वाहनों की हवा निकाल दी जाती है, जिससे लोगों को सुबह काम पर जाते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा आसपास के क्षेत्र में अनुचित गतिविधियां किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे मोहल्ले के लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।मोहल्ले के जिम्मेदार नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र की शांति और सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मोहल्ले में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन कराया जाए और जो लोग अवैध या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है। लोगों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग की है, ताकि मोहल्ले में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके। इस दौरान लाल सिंह,गजराज, चंद्रपाल,कारण सिंह ओर कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply