Loading market...

प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता का बना जी का जंजाल मजदूर बर्ग ने किया विरोध

 

कोंच (जालौन) स्मार्ट मीटर को लेकर रोज लगातार बढ़ता जा रहा है और यह आक्रोश जन-जन के अंदर पनप रहा है और किसी दिन यह आक्रोश कोई डरावना रूप न लेले क्योंकि पुराने पोस्टपेड मीटर में 100 से ₹200 तक ही बिल आता था और अब स्मार्ट सुविधा जनता के लिए आफत बनती जा रही है क्योंकि हजारों रुपए का झटका प्रीपेड स्मार्ट मीटर दे रहा है और जहां इसकी शिकायत लेकर जाते हैं वहां पर आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिलता।

 

हाटा स्थित कांशीराम कॉलोनी में दिन रविवार को मजदूर वर्ग के लोगों ने अत्यधिक बिलिंगकी समस्या को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बिलिंग की समस्या के समाधान की मांग करते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने पोस्टपेड मीटर दोबारा लगाए जाने की मांग की है महिलाओं का कहना है की बिजली विभाग बिना सहमत के जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है और स्मार्ट मीटर में बिलिंग गड़बड़ी के कारण विरोध हो रहा है।

 

Leave a Reply