अभियान के तहत विद्युत उपकेंद्र में चला अनुरक्षण कार्य, आपूर्ति सुधार का दावा

 

कालपी (जालौन) विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु और बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से कालपी नगरीय क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपकेंद्र परिसर एवं विद्युत लाइनों की सफाई और मरम्मत का कार्य किया गया।

विद्युत उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान के नेतृत्व में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित किया गया। उनके साथ अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम एवं अभिषेक धीर की देखरेख में उपकेंद्र परिसर में झाड़-झंखाड़ की सफाई, कटाई-छंटाई सहित अन्य अनुरक्षण कार्य पूरे दिन चलते रहे।

उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार अनुरक्षण के दौरान उपकेंद्र के इंसुलेटर, डिस्क एवं अन्य उपकरणों की जांच कर आवश्यक मरम्मत की गई, साथ ही कुछ नए उपकरण भी स्थापित किए गए।

इस अभियान में दिलीप कुमार, रिंकू पोरवाल, फहीम खान, अजय निगम सहित लाइनमैन एवं विभागीय कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे रहे

Leave a Reply