कोंच ( जालौन) नगर की अजीम शख्सियत प्रमुख इस्लामी विद्वान जामा मस्जिद पुरानी तहसील में लगभग साठ साल तक ख़तीबो इमाम रह कर दीन की खिदमत करने वाले छोटे से लेकर बड़ो को इज्जत देने वाले उस्तादुल हुफ़्फ़ाज हाफिजो कारी मोहम्मद अली निजामी साहब क़िब्ला उर्फ (लाला हाफिज जी) की सालाना फातिहा हर साल की तरह इस साल भी आज 1 जुलाई दिन बुधवार को मस्जिद हाजी रमजानी बगिया वाली सागर चौकी पटेल नगर में एहतमाम किया गया है। जिसमें बाद नमाज फजर कुरआन ख्वानी नात ख्वानी फातिहा ख्वानी का एहतमाम किया गया!प्रोग्राम का आगाज तिलावते कलाम पाक से हाफिज अताउल्ला खा गौरी व नाते रसूल सल्लल्लाहु अलैहे वल्लम से हाफिज इमरान ने किया! निज़ामत कारी अजमत अली कादरी ने की!प्रोग्राम में बोलते हुए मौलाना निज़ाम अली ने कहा उस्तादुल हुफ्फाज हाफ़िजो कारी मोहम्मद अली निजामी साहब क़िबला (लाला हाफिज जी ) जामा मस्जिद पुरानी तहसील पर लगभग 60साल तक इमामत की साथ ही उन्होंने कई हुफ्फाज और सेकड़ों लोंगो को कुरान की तालीम दी है नगर ही पूरे बुन्देल खंड में उन्होंने दीन की खिदमत की है जिसे भुलाया नहीं जा सकता! उनके सागिर्द हाफिज मोहम्मद साबिर बरकाती ने कहा हाफिज साहब बहुत ही इबादत गुजार शरीयत के पाबंद थे! उन्होंने पूरी जिंदगी पढ़ने पढ़ाने में गुजारी! इस मौके पर मस्जिद के मुताबल्ली गुलाम हुसैन कादरी हाफिज रिजबान, हाफ़िज़ सलमान, हाफिज साजिद,काजी बशीर उद्दीन शहर काजी,शमसुद्दीन मंसूरी सभासद, नजर अली, अशफाक गौरी, सईद अहमद खन्ना, सैफ उल्ला खा बटी, अला मोहम्मद राईन, मुबारक अली, रहमत अली आदि लोग मौजूद रहे! आखिर में तबर्रूक बाटा गया सलातो सलाम अमनो अमान की दुआ के साथ प्रोग्राम सम्पन्न हुआ!बाद नमाज जोहर लंगर का एहतिमाम किया गया!
