जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन भारतीय सेना में 30 वर्षों तक सेवाएं देकर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त सैनिक गंभीर सिंह बघेल के कालपी पहुंचने पर नगरवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उनके सेवानिवृत्त होकर घर लौटने पर लोगों ने खुशी जताते हुए उनके सैन्य जीवन और देशसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अलीपुर अजीतमल, जनपद औरैया निवासी एवं वर्तमान में कालपी में रह रहे गंभीर सिंह बघेल 7 सितंबर 1996 को भारतीय सेना में हवलदार के पद पर भर्ती हुए थे। अपने लगभग 30 वर्षों के सेवाकाल के दौरान उन्होंने लेह-लद्दाख, श्रीनगर, जम्मू, दिल्ली सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात रहकर देश की सुरक्षा में योगदान दिया। वह पुणे स्थित ऑर्डिनेंस इकाई में भी तैनात रहे। 30 सितंबर 2026 को वह सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त हुए।रविवार को पहली बार कालपी पहुंचने पर नगरवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके लंबे सैन्य सेवाकाल के लिए बधाई दी।इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिक गंभीर सिंह बघेल ने कहा कि भविष्य में वह बच्चों और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर देशसेवा करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।स्वागत करने वालों में वीर बहादुर सिंह, सोनू उपाध्याय, विपिन पाल, फौजी शिवकुमार, मोतीलाल, किशोरी लाल, महेश मुनीम, आशीष चौक, पप्पन, खुशी भाई, गणेश जी लाल, मनोज श्रीवास्तव, विजय सिंह, बहादुर सिंह, अनिल यादव, हरकुम बड़े द्विवेदी, दीनू सिकरी, वीरेंद्र प्रजापत, धीरेंद्र, सुंदर सोनी, उस्मान खान सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे।
फोटो- सेवानिवृत्त सैनिक गंभीर सिंह बघेल का फूल-मालाओं से स्वागत करते नगरवासी
