कोंच (जालौन) कोतवाली के ग्राम सिकरी निवासिनी पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पति विकलांग है और मेरे मकान निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके बगल में बालाजी गुर्जर का मकान है जिसमें अन्नू श्रीबास्तव पुत्र नामालूम निबासी तीतरा खलीलपुर किराए से रहता है घटना दिनांक 15 अप्रैल 2026 समय करीब रात्रि 8 बजे की है जब शुभम श्रीबास्तव ऋतिक उर्फ छोटू श्रीबास्तव एवं 15 अन्य लोगों ने मेरे दरवाजे पर धावा बोल दिया और मेरे घर के अंदर घुसकर पानी डालने की बात कहकर गाली गलौच करने लगे तो मैने मकान की तलाई किये जाने की बात कही तो अन्नू श्रीबास्तव ने बुरी नियति से साड़ी पकड़कर खींच ली और समाज मे मुंह न दिखा सकने की बात कही और मुझे बालों से खींचकर पटक दिया मेरे चिल्लाने पर पड़ोसी आ गए तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 66/26 धारा 74/115(2)/352/351(2)/333/191(2) बी एन एस में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
