कोंच (जालौन) क्षेत्र में दिन शनिवार समय करीब दोपहर 1:30 बजे एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां घायल हो गईं हादसा लहचूरा और खनुआ गांव के बीच स्थित ब्रेकर पर हुआ जहां अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई घायल महिला को परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामरती पत्नी लोटन मिस्त्री उम्र करीब 55 वर्ष निवासी अटा साकिन समथर अपने पुत्र सुरेंद्र उम्र करीब 25 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में ग्राम राजा सीकरी (जालौन) गई थीं वहां उनकी बुआ सास के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे इसी दौरान लहचूरा और खनुआ के बीच सड़क पर बने ब्रेकर से गुजरते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में रामरती सड़क पर गिरने से घायल हो गईं जबकि बाइक चला रहा उनका पुत्र सुरक्षित बताया जा रहा है संयोग से उनके पीछे अन्य रिश्तेदार भी आ रहे थे उन्होंने तुरंत घायल महिला को संभाला और एंबुलेंस अथवा निजी वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने रामरती का प्राथमिक उपचार शुरू किया डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से ब्रेकर के पास गति नियंत्रित रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
