पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने वाहन चालकों की जेब पर डाला अतिरिक्त बोझ - Aaj Tak Media

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने वाहन चालकों की जेब पर डाला अतिरिक्त बोझ

 

उरई (जालौन)  पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है, जबकि डीजल के दामों में भी भारी इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, वैश्विक तनाव और सप्लाई संकट को इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह माना जा रहा है। लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों पर भी असर पड़ रहा है।

दिल्ली समेत कई महानगरों में पेट्रोल 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है, जबकि डीजल में भी करीब 2.70 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि 15 मई, 19 मई, 23 मई और 25 मई को चरणबद्ध तरीके से दाम बढ़ाए गये। इस चार बढ़ोतरी के बाद कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल करीब 7 रुपए तक महंगा हो चुका है।

 

Leave a Reply