लेखपालों की आयोजित बैठक में एसडीएम ने शासकीय कार्यों को निपटाने के दिये निर्देश

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन मंगलवार को एसडीएम विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। मीटिंग में गांवो में स्थित सरकारी भवनों को खतौनी में दर्ज करने का जोर दिया गया।

तहसील सभागार में नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की मौजूदगी में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि जिन जिन गांवों में स्थित सरकारी भवनों को खतौनी में दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द निपटाया जाये।जिन किसानों की खतौनियों में जो भी कमियां हैं जैसे अंश निर्धारण, त्रुटि पूर्ण नामों को ठीक करने के निर्देश दिये। विरासत के मामले जल्द निस्तारण करने पर ज़ोर दिया गया। मीटिंग में आईजीआरएस के पुनर्जीवित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। आईजीआईएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निदान करने की हिदायत दी गई। कुरा बंटवारा की पत्रावली कि आख्या निर्धारित समय में न्यायालय में पेश की जाये। मीटिंग में राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रमोद दुवे,हरेंद्र सिंह सेंगर,सुरेश कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, एसके महान,शिव मंगल पाठक, योगेश कुमार, विभा,अमित कुशवाहा, प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, उदय निरंजन, सलीम खान,सैयद टीपू हाशमी, अब्दुल बाकी,नीरज कुमार,आदि मीटिंग में मौजूद रहे।

 

 

फोटो – लेखपालों की मीटिंग में शामिल एसडीए व नायब तहसीलदार

Leave a Reply