यमुना किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस - Aaj Tak Media

यमुना किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) कुठौंद थाना क्षेत्र की शंकरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गजरौरा यमुना घाट के पास सोमवार को एक 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी जालौन, कुठौंद थाना पुलिस तथाइ फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आसपास के गांवों के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply