कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम नरी निबासी मैथली शरण पुत्र रघुराज परिहार कहीं बाहर गया था और जब घर आया तो उसने देखा कि दरवाजे से आने जाने बाले आम रास्ते पर पड़ोसी संतराम तुलाराम व कल्लू पुत्रगण सुघर सिंह परिहार ने जानवरों के लिए लिडोरी बना ली है जिस पर छपरा भी डाल लिया है जब मैने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उक्त लोगों ने एक दो दिन में लिडोरी व छपरा हटाने की बात कही लेकिन पुलिस के जाने के बाद उक्त लोगों ने लिडोरी नहीं हटाई मैथली के कहने पर उक्त लोग गाली गलौच कर मारपीट पर आमादा हो गए और लिडोरी न हटाये जाने की धमकी दी जिस पर मैथली ने दिन शुक्रवार को उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक पत्र देते हुए समुचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
