सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - Aaj Tak Media

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

कालपी जालौन  तहसील क्षेत्र के ग्राम लमसर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा एवं निर्माण कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अमित शेखर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

उक्त ग्राम के निवासीगणों मोहित सिंह, योगेंद्र सिंह, शिव सेवक, गोविंद सिंह सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि गांव स्थित गाटा संख्या 67 की भूमि पर कुछ लोग बिना अधिकार के निर्माण कार्य करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संम्बंधित भूमि के पट्टे पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के संरक्षण में कुछ दबंग व्यक्ति सरकारी नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं। साथ ही विरोध करने वाले लोगों को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में प्रशासन के मुताबिक ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply