युवती को भागने पर नामजद आरोपी पर मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी  - Aaj Tak Media

युवती को भागने पर नामजद आरोपी पर मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी 

 

कालपी (जालौन) स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम उकासा में एक युवती को बहला फुसलाकर कर भगाकर ले जाने के मामले में पीड़ित पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के विरुद्ध थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उक्त प्रकरण को लेकर पीड़ित पिता ने थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी सुबह मजदूरी करने चला गया था। जब प्रार्थी दोपहर में अपने घर खाना खाने आया तो देखा की पुत्री घर पर मौजूद नहीं है‌। प्रार्थी ने जब आसपास के लोगों से पता किया तो पता चला कि प्रार्थी की पुत्री जिसकी उम्र 18 वर्ष है समय करीब 1 बजे दिन में आरोपी करन निवासी ग्राम गिदोसा थाना जालौन बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply