Loading market...

कालपी हाइवे ओवरब्रिज की स्लैब का टुकड़ा गिरा, हादसा टला 

 

अमित गुप्ता

जालौन (कालपी)

 

कालपी/जालौन कालपी नगर के फोरलेन ओवरब्रिज के मन्नाफुल पावर चौराहे के अंडरपास की स्लैब का एक टुकड़ा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि स्लैल के टुकड़े की चपेट में कोई नहीं आया।

 

बुधवार की भोर सुबह लगभग वक्त होने के कारण नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

गौरतलब है कि रोजाना सुबह इस ओवरब्रिज के नीचे सैकड़ों की संख्या में राजमिस्त्री और मजदूर काम की तलाश में इकट्ठा होते हैं। साथ ही स्थानीय लोग सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) के लिए भी यहीं से गुजरते हैं। घटना बुधवार सुबह का वक्त होने के कारण नीचे कोई मौजूद नहीं था। जिससे एक हादसा होने से बाल-बाल बच गया। अगर यह घटना कुछ घंटे बाद होतो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। एनएचएआई

की टीम के प्रबंधक इंगलेश शर्मा की टीम ने मुन्ना फुलपावर चौराहे के अंडरपास का निरीक्षण करके जरुरी काम शुरू कर दिया गया है।

 

Leave a Reply