अचानक हुई वर्षा से बची फसलों को मिला जीबन

 

कोंच (जालौन) चल रहे मौसम के दौरान किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ तिली उर्द और धन की फसलों को बोया था जिससे अच्छी उपज पैदा करके अपना खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें लेकिन बरसाती मौसम होने के बावजूद भी कई दिनों से वर्षा नहीं हुई और अत्यधिक गर्मी के कारण बगैर पानी के किसानों की फैसले सूखने लगी जिस पर किसानों ने विद्युत विभाग एवं सक्षम अधिकारियों से ट्यूबवेल संचालन हेतु विद्युत आपूर्ति की मांग की लेकिन वहां से भी निराशा ही हाथ लगी जिसके कारण अधिकांश फैसले पानी के अभाव के चलते सूख गई लेकिन दिन मंगलवार को झमाझम हुई बारिश से जो फैसले बची हुई है उनके किसानों के चेहरों पर खुश थोड़ी सी खुशी की लहर देखने को मिली क्योंकि इन्हीं फसलों के सहारे अपनी घर गृहस्थी को चलाते हैं वहीं अचानक हुई वर्षा से मौसम में बदलाव आया और आम जनमानस को भी इस उमस व तपन भरी गर्मी से राहत मिली अब देखना है कि कहीं यह खुशी की वर्षात मुसीबत न बन जाये जिससे किसानों की बची फसल अत्यधिक वर्षा के कारण जल मग्न न हो जाये और गरीबों के आशियाना ढह न जाएं।

 

Leave a Reply