कुत्ता बचाने दौरान मोटर साइकिल का बिगड़ा संतुलन

 

कोंच (जालौन) रास्ते मे जाते समय अचानक से कुत्ता मोटर साइकिल के सामने आ गया जिसे बचाने के लिए चालक ने प्रयास किया तो मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गयी जिससे मोटर साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला सुभाष नगर निवासी उस्मान पुत्र बादुल्ले उम्र करीब 35 वर्ष दिन मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे मोटर साइकिल से एट की ओर जा रहे थे और जैसे ही ग्राम अंडा के नजदीक पहुंचा तभी अचानक से एक कुत्ता मोटर साइकिल के सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में उस्मान की मोटर साइकिल असंतुलित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजबाया जहाँ पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल को रिफर कर दिया।

 

Leave a Reply