कोंच (जालौन) पारिवारिक विवाद जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाकर आपसी समझौता करा दिया और विवाद खत्म हो गया लेकिन जब एक पक्ष अपने मकान का निर्माण करा कर उस पर छत डालने लगा तो द्वितीय पक्ष ने अड़ंगा डालना शुरू कर दिया जिससे पुनःयह विवाद थाने पहुंच गया।
मामला थाना कैलिया के ग्राम खुटेला का है जहां पर कल्याण सिंह पुत्र घनश्याम सिंह और उसके भाई का समझौता थाना कैलिया में आपसी रजा मंदी से हो गया था जिस पर कल्याण सिंह अपने पैतृक मकान का निर्माण करा कर उसे पर छत डालना चाह रहा है लेकिन उसके भाई मानसिंह की पत्नी सुंदरी लेटर नहीं डालने दे रही है और थाने में हुए समझौते को मानने से इनकार कर रही है इसके कारण मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है उक्त के संबंध में कल्याण सिंह ने दिन शनिवार को उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक प्रार्थना पत्रदेते हुए समझौता के आधार पर पुलिस की मौजूदगी में लेंटर डलवाये जाने की मांग की है।
